लोगों की राय

बी ए - एम ए >> एम ए सेमेस्टर-1 - गृह विज्ञान - चतुर्थ प्रश्नपत्र - अनुसंधान पद्धति

एम ए सेमेस्टर-1 - गृह विज्ञान - चतुर्थ प्रश्नपत्र - अनुसंधान पद्धति

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :172
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2696
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

एम ए सेमेस्टर-1 - गृह विज्ञान - चतुर्थ प्रश्नपत्र - अनुसंधान पद्धति

प्रश्न- उपकल्पना के स्रोत, उपयोगिता तथा कठिनाइयाँ बताइए।

अथवा
उपकल्पना के स्रोतों को वर्णन कीजिए।
अथवा
उपकल्पनाओं के स्रोत बताइए।
अथवा
वैज्ञानिक अनुसन्धान में उपकल्पना की उपयोगिता बताइए।
अथवा
एक अच्छी परिकल्पना के आवश्यक गुणों क वर्णन कीजिए।
अथवा
उपकल्पना निर्माण में आने वाली कठिनाइयाँ बताइए?

उत्तर -

उपकल्पनाओं के स्रोत

उपकल्पनाओं के अनेक स्रोत होते हैं। एक अच्छी उपकल्पना का निर्माण अनुसन्धानकर्ता के अपने विचार जो उसके अन्तर्मन से पैदा होते हैं। इसके अतिरिक्त साहित्य, दर्शन, कविता, विज्ञान आदि भी उपकल्पना के स्रोत हो सकते हैं।

 

गुडे तथा हॉट ने अपनी पुस्तक मैथड ऑफ सोशल रिसर्च में उपकल्पनाओं के चार स्रोत बताइए -

 

(1) वैज्ञानिक विकास से सम्बन्धित सामान्य संस्कृति पर आधारित उपकल्पनाएँ - हमारा देश विभिन्न धर्मों तथा संस्कृतियों को मानने वाला देश है। यहाँ अनेक संस्कृति को मानने वाले व्यक्ति रहते हैं। इन व्यक्तियों में, कोई श्रम पर बल देता है कोई संस्कृति पर, कोई आवश्यकता पर बल देता है। इसी कारण सामान्य संस्कृति पर अनेक उपकल्पनाएँ आधारित होती हैं।

(2) वैज्ञानिक पक्ष - वैज्ञानिक पक्षों को भी उपकल्पना का स्रोत माना गया है। किसी विशिष्ट समस्या के समाधान के लिए उस समस्या के विषय सम्बन्ध स्थापित किए गये वैज्ञानिक पक्ष को उपकल्पना का आधार मान लिया जाता है। कई बार यह सम्भव होता है कि जिस समस्या की हम खोज कर रहे हैं उसमें विभिन्नता हो और पहला पक्ष उसे निलम्बित कर दे। उदाहरण के लिए ग्रामीण विकास में संचार का महत्त्व अधिक होता है तो हम यह देखकर पहले इसमें कौन-कौन से पक्ष लिए गए, के आधार पर उपकल्पना का निर्माण करते हैं।

(3) प्रायः समरूपता भी उपयोगी उपकल्पना का स्रोत बनी है - उपकल्पना के स्रोत में समरूपता भी उपयोगी है। इस आधार पर किसी एक तथ्य को ज्ञान में लाकर हम उसी क्षेत्र के ज्ञान के आधार पर उपकल्पना कर लेते हैं।

(4) व्यक्तिगत अनुभवों पर आधारित - उपकल्पना के निर्माण में व्यक्तिगत अनुभव भी महत्वपूर्ण होते हैं। वैज्ञानिक क्षेत्र में न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण का नियम भी इसी अनुभव की देन है।

वैज्ञानिक अनुसन्धान में उपकल्पना की उपयोगिता

किसी भी अनुसन्धान में उपकल्पना एक प्रमुख कार्यवाहक के रूप में कार्य करती है।

(1) उपकल्पना मुख्य जानकारी के लिए बिन्दु निश्चित करती है।
(2) कार्य करने की दिशा का निर्धारण एक अच्छी उपकल्पना के माध्यम से हो सकता है।
(3) एक उपकल्पना उपयोगी तथा तथ्यपूर्ण आँकड़ों का चुनाव करती है।
(4) एक उपकल्पना यह निश्चित करती है कि हमें किन आँकड़ों का चयन करना है।
(5) एक अच्छी उपकल्पना से समय तथा धन की बचत होती है।
(6) एक अच्छी उपकल्पना ज्ञानात्मक तथ्यों को उभारती है तथा जो तथ्य अस्थाई होते हैं उनको निकालने का कार्य भी करती है।
(7) एक अच्छी उपकल्पना प्राप्त आँकड़ों के विश्लेषण में सहायता प्रदान करती है।
(8) एक अच्छी उपकल्पना ही सिद्धान्त का निर्माण करती है।

उपकल्पना निर्माण में आने वाली कठिनाइयाँ

एक अच्छी उपकल्पना का निर्माण एक कठिन कार्य होता है। उपकल्पना के निर्माण पर अच्छी उपकल्पना की नींव रखी जाती है। अतः एक उपकल्पना का निर्माण करने से पूर्व हमें अनेक सावधानियाँ बरतनी चाहिए। गुडे एवं हाट के अनुसार, एक अच्छी उपकल्पना के निर्माण में निम्न कठिनाइयाँ आती हैं-

(1) स्पष्ट सैद्धान्तिक सन्दर्भ का अभाव।
(2) उपलब्ध सैद्धान्तिक सन्दर्भ को तार्किक रूप से उपयोग में लाने का अभाव।
(3) उपलब्ध अनुसन्धान प्रविधियों के साथ पर्याप्त जानकारी का अभाव।

इसके अतिरिक्त कुछ सामान्य कठिनाइयाँ भी होती हैं जो निम्न हैं-

(1) सम्पूर्ण ज्ञान का अभाव।
(2) विशेषज्ञों का अभाव
(3) सिद्धान्त सन्दर्भ की अनुपस्थिति।
(4) तर्क पूर्ण प्रयोग का अभाव।
(5) आदर्श एवं निजी विश्वास का प्रभाव उपकल्पना के निर्माण पर पड़ता है जो एक गलत प्रक्रिया है।
(6) घटनाएँ परिवर्तनशील होती हैं। परिवर्तनशीलता की स्थिति में उपकल्पना का निर्माण सम्भव नहीं हो पाता।

 

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- अनुसंधान की अवधारणा एवं चरणों का वर्णन कीजिये।
  2. प्रश्न- अनुसंधान के उद्देश्यों का वर्णन कीजिये तथा तथ्य व सिद्धान्त के सम्बन्धों की व्याख्या कीजिए।
  3. प्रश्न- शोध की प्रकृति पर प्रकाश डालिए।
  4. प्रश्न- शोध के अध्ययन-क्षेत्र का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
  5. प्रश्न- 'वैज्ञानिक पद्धति' क्या है? वैज्ञानिक पद्धति की विशेषताओं की व्याख्या कीजिये।
  6. प्रश्न- वैज्ञानिक पद्धति के प्रमुख चरणों का वर्णन कीजिए।
  7. प्रश्न- अन्वेषणात्मक शोध अभिकल्प की व्याख्या करें।
  8. प्रश्न- अनुसन्धान कार्य की प्रस्तावित रूपरेखा से आप क्या समझती है? इसके विभिन्न सोपानों का वर्णन कीजिए।
  9. प्रश्न- शोध से क्या आशय है?
  10. प्रश्न- शोध की विशेषतायें बताइये।
  11. प्रश्न- शोध के प्रमुख चरण बताइये।
  12. प्रश्न- शोध की मुख्य उपयोगितायें बताइये।
  13. प्रश्न- शोध के प्रेरक कारक कौन-से है?
  14. प्रश्न- शोध के लाभ बताइये।
  15. प्रश्न- अनुसंधान के सिद्धान्त का महत्व क्या है?
  16. प्रश्न- वैज्ञानिक पद्धति के आवश्यक तत्त्व क्या है?
  17. प्रश्न- वैज्ञानिक पद्धति का अर्थ लिखो।
  18. प्रश्न- वैज्ञानिक पद्धति के प्रमुख चरण बताओ।
  19. प्रश्न- गृह विज्ञान से सम्बन्धित कोई दो ज्वलंत शोध विषय बताइये।
  20. प्रश्न- शोध को परिभाषित कीजिए तथा वैज्ञानिक शोध की कोई चार विशेषताएँ बताइये।
  21. प्रश्न- गृह विज्ञान विषय से सम्बन्धित दो शोध विषय के कथन बनाइये।
  22. प्रश्न- एक अच्छे शोधकर्ता के अपेक्षित गुण बताइए।
  23. प्रश्न- शोध अभिकल्प का महत्व बताइये।
  24. प्रश्न- अनुसंधान अभिकल्प की विषय-वस्तु लिखिए।
  25. प्रश्न- अनुसंधान प्ररचना के चरण लिखो।
  26. प्रश्न- अनुसंधान प्ररचना के उद्देश्य क्या हैं?
  27. प्रश्न- प्रतिपादनात्मक अथवा अन्वेषणात्मक अनुसंधान प्ररचना से आप क्या समझते हो?
  28. प्रश्न- 'ऐतिहासिक उपागम' से आप क्या समझते हैं? इस उपागम (पद्धति) का प्रयोग कैसे तथा किन-किन चरणों के अन्तर्गत किया जाता है? इसके अन्तर्गत प्रयोग किए जाने वाले प्रमुख स्रोत भी बताइए।
  29. प्रश्न- वर्णात्मक शोध अभिकल्प की व्याख्या करें।
  30. प्रश्न- प्रयोगात्मक शोध अभिकल्प क्या है? इसके विविध प्रकार क्या हैं?
  31. प्रश्न- प्रयोगात्मक शोध का अर्थ, विशेषताएँ, गुण तथा सीमाएँ बताइए।
  32. प्रश्न- पद्धतिपरक अनुसंधान की परिभाषा दीजिए और इसके क्षेत्र को समझाइए।
  33. प्रश्न- क्षेत्र अनुसंधान से आप क्या समझते है। इसकी विशेषताओं को समझाइए।
  34. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण का अर्थ व प्रकार बताइए। इसके गुण व दोषों की विवेचना कीजिए।
  35. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण से आप क्या समझते हैं? इसके प्रमुख प्रकार एवं विशेषताएँ बताइये।
  36. प्रश्न- सामाजिक अनुसन्धान की गुणात्मक पद्धति का वर्णन कीजिये।
  37. प्रश्न- क्षेत्र-अध्ययन के गुण लिखो।
  38. प्रश्न- क्षेत्र-अध्ययन के दोष बताओ।
  39. प्रश्न- क्रियात्मक अनुसंधान के दोष बताओ।
  40. प्रश्न- क्षेत्र-अध्ययन और सर्वेक्षण अनुसंधान में अंतर बताओ।
  41. प्रश्न- पूर्व सर्वेक्षण क्या है?
  42. प्रश्न- परिमाणात्मक तथा गुणात्मक सर्वेक्षण का अर्थ लिखो।
  43. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण का अर्थ बताकर इसकी कोई चार विशेषताएँ बताइए।
  44. प्रश्न- सर्वेक्षण शोध की उपयोगिता बताइये।
  45. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण के विभिन्न दोषों को स्पष्ट कीजिए।
  46. प्रश्न- सामाजिक अनुसंधान में वैज्ञानिक पद्धति कीक्या उपयोगिता है? सामाजिक अनुसंधान में वैज्ञानिक पद्धति की क्या उपयोगिता है?
  47. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण के विभिन्न गुण बताइए।
  48. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण तथा सामाजिक अनुसंधान में अन्तर बताइये।
  49. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण की क्या सीमाएँ हैं?
  50. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण की सामान्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  51. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण की क्या उपयोगिता है?
  52. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण की विषय-सामग्री बताइये।
  53. प्रश्न- सामाजिक अनुसंधान में तथ्यों के संकलन का महत्व समझाइये।
  54. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण के प्रमुख चरणों की विवेचना कीजिए।
  55. प्रश्न- अनुसंधान समस्या से क्या तात्पर्य है? अनुसंधान समस्या के विभिन्न स्रोतक्या है?
  56. प्रश्न- शोध समस्या के चयन एवं प्रतिपादन में प्रमुख विचारणीय बातों का वर्णन कीजिये।
  57. प्रश्न- समस्या का परिभाषीकरण कीजिए तथा समस्या के तत्वों का विश्लेषण कीजिए।
  58. प्रश्न- समस्या का सीमांकन तथा मूल्यांकन कीजिए तथा समस्या के प्रकार बताइए।
  59. प्रश्न- समस्या के चुनाव का सिद्धान्त लिखिए। एक समस्या कथन लिखिए।
  60. प्रश्न- शोध समस्या की जाँच आप कैसे करेंगे?
  61. प्रश्न- अनुसंधान समस्या के प्रकार बताओ।
  62. प्रश्न- शोध समस्या किसे कहते हैं? शोध समस्या के कोई चार स्त्रोत बताइये।
  63. प्रश्न- उत्तम शोध समस्या की विशेषताएँ बताइये।
  64. प्रश्न- शोध समस्या और शोध प्रकरण में अंतर बताइए।
  65. प्रश्न- शैक्षिक शोध में प्रदत्तों के वर्गीकरण की उपयोगिता क्या है?
  66. प्रश्न- समस्या का अर्थ तथा समस्या के स्रोत बताइए?
  67. प्रश्न- शोधार्थियों को शोध करते समय किन कठिनाइयों का सामना पड़ता है? उनका निवारण कैसे किया जा सकता है?
  68. प्रश्न- समस्या की विशेषताएँ बताइए तथा समस्या के चुनाव के अधिनियम बताइए।
  69. प्रश्न- परिकल्पना की अवधारणा स्पष्ट कीजिये तथा एक अच्छी परिकल्पना की विशेषताओं का वर्णन कीजिये।
  70. प्रश्न- एक उत्तम शोध परिकल्पना की विशेषताएँ बताइये।
  71. प्रश्न- उप-कल्पना के परीक्षण में होने वाली त्रुटियों के बारे में उदाहरण सहित बताइए तथा इस त्रुटि से कैसे बचाव किया जा सकता है?
  72. प्रश्न- परिकल्पना या उपकल्पना से आप क्या समझते हैं? परिकल्पना कितने प्रकार की होती है।
  73. प्रश्न- उपकल्पना के स्रोत, उपयोगिता तथा कठिनाइयाँ बताइए।
  74. प्रश्न- उत्तम परिकल्पना की विशेषताएँ लिखिए।
  75. प्रश्न- परिकल्पना से आप क्या समझते हैं? किसी शोध समस्या को चुनिये तथा उसके लिये पाँच परिकल्पनाएँ लिखिए।
  76. प्रश्न- उपकल्पना की परिभाषाएँ लिखो।
  77. प्रश्न- उपकल्पना के निर्माण की कठिनाइयाँ लिखो।
  78. प्रश्न- शून्य परिकल्पना से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।
  79. प्रश्न- उपकल्पनाएँ कितनी प्रकार की होती हैं?
  80. प्रश्न- शैक्षिक शोध में न्यादर्श चयन का महत्त्व बताइये।
  81. प्रश्न- शोधकर्त्ता को परिकल्पना का निर्माण क्यों करना चाहिए।
  82. प्रश्न- शोध के उद्देश्य व परिकल्पना में क्या सम्बन्ध है?
  83. प्रश्न- महत्वशीलता स्तर या सार्थकता स्तर (Levels of Significance) को परिभाषित करते हुए इसका अर्थ बताइए?
  84. प्रश्न- शून्य परिकल्पना में विश्वास स्तर की भूमिका को समझाइए।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book